हो ना जब तक शिकारे नाकामी
आदमी काम का नहीं होता /
------------------------------
फेल या कम नम्बर बाले बच्चो के लिए मेरा लेख
------------------------------------------------------
जगजीत सिंह की एल्बम " Emotions" की एक गजल का शेर है / शायर का नाम नहीं लिखा था /
नाकामी बनाती है काम का /
सफलता आदमी को घमंड, अहंकार देती है / नाकामी बिनर्मता और सीखने के लिए प्रेरित करती है /
आप सभी ने बहुत मेहनत की / मुख्य है मेहनत करना / नम्बर तो काम या ज्यादा आते जाते रहेंगे /
नम्बर को celebrate करने से अहंकार, घमंड आएगा / मेहनत को celebrate करो / मेहनत परिणाम देती है /
आज नहीं तो कल देगी / पर परिणाम जरूर देगी / तो सभी ख़ुशी मनाओ / अपनी मेहनत को celebrate करो /
नम्बर कम आये या फेल हुऐ तो आपके लिए सारे रास्ते खुल जाते है / आपके सामने कई बिकल्प उभर सकते है / आप बहुत कुछ कर सकते है / नये रास्ते भी बना सकते है / आप २१ बी सदी मे जी रहे हो / यह सदी नये आईडिया की सदी है / cretivity की सदी है / तो आप नये आईडिया पर कार्य करो / ये आपको रिकॉर्ड तोड़ परिणाम देगी / ( SUPER SUCCESS )
ज्यादा नम्बर प्राप्त करने बाले तो सिर्फ IAS, PCS, MBA, Doctor, Engineer बनेगे / लकीर का फ़क़ीर बनना हुआ / नये आईडिया की सदी मे लकीर के फ़क़ीर बन रहे हो / पुरानी लकीर पर चलना हुआ / ये कार्य (work) नहीं करेंगे / बल्कि repeat करेंगे / repeater बनेगे / worker नहीं बनेगे / एक हड्डी का डॉक्टर जीवन भर हड्डी जोड़ता रहेगा / यहाँ creativity नहीं है / बहुत boring work है / आप एकसा भोजन दूसरे दिन नहीं खा सकते हो / आप एक रंग का कपडा दूसरे दिन नहीं पहन पाते हो / तो कैसे जीवन भर एक कार्य दोहराते रहोगे / बहुत बोरिंग है / JRD Tata, धीरू भाई अम्बानी, बिल गेट पढ़ाई मे topper नहीं थे /ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे / ज्यादा पढ़े लिखे इनके यहाँ नौकरी मांगने जाते है / Sir Sir नौकरो देदो /
बिना पढे लिखे भी आप बहुत कुछ कर सकते हो / भारत मे कबीर दास हुए जो पूरी तरह से अनपढ़ थे / उनको पढ़े लिखे लोग पढ़ते है / ओर जो पढे लिखे लोग है उनको कोई नहीं पढ़ता / कमाल की बात है /
कबीर दास ने खुद कहा :
मसि कागद छुओ नही /
कलम लहि नहीं हाथ /
पोठी पत्रा पढ़ के कोई न पंडित होई /
ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होई /
प्रेम के ढाई अछर् को पढ़ो / प्रेम को जिओ / जब प्रेम मे जियोगे तो पंडित बनोगे /
एक शायर ने कहा :
बच्चो को चाँद सितारे छूने दो /
चार किताबे पढ कर हम जैसे हो जायेगे /
आपके नम्बर कम क्यों आये या फेल हुए /
--------------------------------------------
आप फेल नहीं हुए/ आपकी matching fail हो गयी है / आप जो बिषय पढ रहे थे बह आपके दिमाग को match नहीं कर रहे थे /
आप कही फेल हो नहीं सकते हो / आपकी matching जरूर फेल हो सकती है / matching तो बार बार फेल हो सकती है / हजार बार फेल हो सकती है /
अंग्रेजो की बनाई education policy को हम लादे हुए है / अंग्रेजो को बिजलीघर, डाक घर , पुलिस ,सेना मे कार्य के लिए क्लर्क चपरासी की जरुरत थी / इसलिय अंग्रेजो ने यह education policy दी / अंग्रेजो की education policy सभी भारतीयों बच्चो के दिमाग से match नहीं खाती है / इसलिय बहुत से बच्चे कम नम्बर लाते है / या फेल हो जाते है / यह eduation policy फेल हुई है / बच्चे फेल नहीं हुए है /
याददाश ( memory ) की परीझा होती है/ बुद्धिमानी की यहाँ पर कोई परिझा नहीं होती है /
बच्चो की memeory के फेल या पास होने के लिए परिझा होती है/ जो बुद्धिमान है बह फेल ही होगा /
आप कभी फेल नहीं हो सकते / माँ ने जन्मा है / माँ को प्रकति, nature, सर्जनकर्ता कहा भारत के ज्ञानियो ने /
जो माँ से जन्मा है बह कभी फेल हो नहीं सकता/ प्रकति कभी फेल या पास नहीं होती है /
सफलता और असफलता साथ साथ चलती है / एक बिषय में सफल होते हो / तो अन्य बिषय मे असफल भी होते हो / पूरी तरह से सफल या असफल कोई नहीं होता / आपकी जिंदगी सफल या असफल नहीं होती/ बस एक दिशा मे सफल है / बाकी अन्य दिशा मे तो असफल हो /
सफलता मे जीवन नहीं है / असफलता मे जीवन नहीं है / दोनों से पर जीते है तब जीवन है /
life is beyond all this success and failure.
सफल लोग अहंकार में जीते है /superiority complex
असफल लोग हीनता मे जीते है / inferiority complex
एक और बात बताऊ / यह आपकी परिझा नहीं थी / teacher and college की परिझा थी / फंसे हुए है बच्चे /
Teacher मजे कर रहे है / परिझा से पता चलता है कि teacher ने कैसे पढ़ाया / college का क्या पढ़ाई का standard है /
असल मे होना यह था कि टीचर को महीने मे परिझा ले कर देखना था कि जो बह पढ़ा रहे है / उसे बच्चे कितना समझ रहे है / जो कम समझ रहे है उन बच्चो को ज्यादा पढ़ाना था / उनको सुधारना था / टीचर को अपनी पढ़ाई को सुधारना था /
अन्ना हजारे ने गॉंब में school खोला है /वह fail बच्चो को लेते है / तथा first class से पास करने लायक बना देते है / बच्चे first class से पास होते है / यह है teacher, school का कार्य / तो फेल teacher हुए है / school फेल हुआ है /बच्चे फेल हो ही नहीं सकते /
cricket खिलाडी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है / पढ़ाई मे टोपर तो बिलकुल नहीं है / सचिन, गावस्कर , कपिल देव , धोनी सिर्फ खेल में टोपर है / परिझा मे topper नहीं हुए है / पर वह सफल कहलाये जाते है /
मेने पढ़ाई से हटकर जो पहली किताब खरीदी वह थी Bible/ उसमे jesus का कहा लिख रहा हू :-
जो पहिले है / वह पिछले होगे
और जो पिछले है वह पहिले होगे /
jesus स्बर्ग की स्थति बता रहे है / जो पृथ्वी पर आगे है वह स्बर्ग में पीछे होगे / मामला उल्टा हो रहा है /
मेरे अनुसर जो आज आगे है वह कल पीछे भी हो सकते है / ओर जो आज पीछे है वह कल आगे भी हो सकते है / सिर्फ आज आगे होने से कुछ वात नहीं बनती है / आज सिर्फ पढ़ाई मे आगे है / पर बहुत सी बिषयों मे वह पीछे है /
आप अन्य बिषय मे आगे हो सकते है / पर पढ़ाई मे आज पीछे रह गए हो /
आगरा मे अख़बार मे छपा था एक survey की report. जिसमे यह निकल कर आया कि ज्यादा पढ़े लिखे लोग ज्यादा blood pressure high के शिकार है / वे तनावग्रस्त है / वह तय सफलता से चूक गये / जो सफलता मिली उससे खुश नहीं है / तो ज्यादा नम्बर ल कर बीमार हो गये / तनाव मे जी रहे है / आगे पढ़ाई मे पीछे रहे करियर मे /
तो आगे पीछे का लफड़ा छोड़ो / मेहनत को celebrate करो /
My darling आज अभी इसी बक्त celebrate करो / अपनी मेह्नत को celebrate करो /
मेरी बहन ने MBBS मे Top किया था / 8 गोल्ड मेडल मिले थे / मुझसे कहती है / मेडल काले पड गए है /
कोई देखता भी नहीं है / फिर आप क्या करोगे gold medal का/
में एक और उदाहरण देता हू / में अपनी माँ को लेकर आँखों के doctor पर गया था / जहां हम इंतजार मे बैठे थे / वहां ढेरो gold medal दीवार पर लगे थे / मेने देखे पर मेरी माँ ने नहीं देखे / न कोई जिर्क किया मुझसे / वैसे भी जिसको आँखे से कम दीखता है वही आँखों के डॉक्टर पर जाता है / मरीज देख नहीं पता है / डॉक्टर अड़े हुए है gold medal दिखाने को / मरीज तनाव , निराशा मे बैठे हुए इंतजार कर रहे है इसलिए कोई नहीं देखता इन gold medal को /
gold medal प्राप्त डॉक्टर सिर्फ चस्मा ठोक देता है / चस्मा लगाना ईलाज नहीं है /
10 वी पास बच्चा 16 साल के आसपास होता है / सरकार उसे vote देने की जिम्मेदारी उठाने के काबिल नहीं मानती है / फिर वह परिझा की जिम्मेदारी उठाने के काबिल कैसे माना जा सकता है /
21 साल का युवक सरकार केअनुसार विवाह की जिम्मेदारी उठाने के काबिल होता है / तो 21 साल से छोटा युवक परीछा की जिम्मेदारी उठाने के काबिल कैसे माना जा सकता है /
एक और वात है / 18 साल अनपढ़ vote देने के जिम्मेदारी के काबिल है / 21 साल का अनपढ़ पत्नी की जिम्मेदारी के काबिल है /
तो पढ़ाई का क़ाबलियत से कोई सम्बन्ध नहीं है /
उम्र से आदमी मे क़ाबलियत आती है / विज्ञानिक युग मे ये बचकानी सोच चल रही है /
जो फेल हुए या पास हुए या topper हुए है / वह काबिल है ही नहीं / उम्र से क़ाबलियत आती है /
तो वह न तो सफल हुए न ही असफल हुए / बंद करो celebration /
अक्ल दाड़ wisdom teeth कहते है / क्या इसका अक्ल से सम्बन्ध है /
अक्ल बड़ी या भैंस
फिल्म चांदनी का सॉन्ग :
मेरी अक्ल शतरंज की गोटी है /
subodh
www.jenedo.blogspot.in
read my other blog
www.newvotingright.blogspot.in